अगर आप पहली बार स्टॉक मार्केट में कदम रखने की सोच रहे हैं तो आपके मन में डर होना बिल्कुल स्वाभाविक है, क्योंकि पैसा मेहनत से कमाया जाता है और उसे गलत जगह लगने का डर हर नए निवेशक को परेशान करता है, लेकिन सच्चाई यह है कि स्टॉक मार्केट उतना डरावना नहीं है जितना बाहर से लगता है, डर तब लगता है जब जानकारी अधूरी हो और आज हम उसी डर को धीरे धीरे समझ में बदलने वाले हैं।
परिचय
सबसे पहले आपका स्वागत है, क्योंकि सिर्फ यह सोचना कि निवेश करना है, यह अपने आप में एक समझदारी भरा कदम है, इस लेख को किसी किताब की तरह मत पढ़िए बल्कि ऐसे पढ़िए जैसे कोई अनुभवी निवेशक आपके सामने बैठकर आपको सरल भाषा में समझा रहा हो, स्टॉक मार्केट में पहला निवेश जल्दबाजी से नहीं बल्कि सही सोच के साथ किया जाता है और यही सोच आपको आगे सुरक्षित रखती है।
स्टॉक मार्केट क्या है इसे सरल भाषा में समझिए
स्टॉक मार्केट कोई जुआ नहीं है बल्कि कंपनियों के बिजनेस में हिस्सेदारी लेने का एक तरीका है, जब आप किसी कंपनी का शेयर खरीदते हैं तो आप उस कंपनी के छोटे से मालिक बन जाते हैं, अगर कंपनी आगे बढ़ती है तो आपके पैसे की कीमत भी बढ़ती है और अगर कंपनी कमजोर होती है तो नुकसान भी हो सकता है, इसलिए यहां अनुमान नहीं बल्कि समझ जरूरी होती है।
पहला निवेश करने से पहले क्या तैयारी जरूरी है
पहला निवेश करने से पहले यह समझना जरूरी है कि आप तुरंत अमीर बनने नहीं आए हैं, आपको अपना लक्ष्य साफ रखना होगा कि आप लॉन्ग टर्म निवेशक बनना चाहते हैं या सिर्फ सीखने के लिए शुरुआत कर रहे हैं, इसके साथ साथ आपको अपना आपातकालीन फंड अलग रखना चाहिए ताकि बाजार के उतार चढ़ाव में घबराकर गलत फैसला न लें।
डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट कैसे खोलें ?
स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए सबसे पहला तकनीकी कदम डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होता है, डीमैट अकाउंट आपके शेयर को डिजिटल रूप में रखता है और ट्रेडिंग अकाउंट से आप खरीद और बिक्री करते हैं, आज के समय में यह प्रक्रिया ऑनलाइन और आसान हो गई है लेकिन अकाउंट खोलते समय भरोसेमंद प्लेटफॉर्म चुनना बहुत जरूरी है।
इन्हें भी पढिए,,
City Union Bank शेयर का Target Price ऐसा होगा किसी ने नहीं सोचा था,
ONGC Share Target Price in Hindi: सरकारी तेल कंपनी से करोड़पति बनने का मौका या बड़ा रिस्क?
शुरुआती निवेशक को कौन सा शेयर खरीदना चाहिए !
यह सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है और यहीं पर ज्यादातर लोग गलती करते हैं, शुरुआती निवेशक को किसी सुनी सुनाई बात पर या सोशल मीडिया टिप पर शेयर नहीं खरीदना चाहिए, शुरुआत हमेशा मजबूत और समझने में आसान कंपनियों से करनी चाहिए जिनका बिजनेस आपको समझ में आता हो, जैसे बैंकिंग, आईटी या रोजमर्रा की जरूरत की कंपनियां।
कितना पैसा लगाकर शुरुआत करें ?
पहले निवेश में कभी भी बड़ा पैसा नहीं लगाना चाहिए, शुरुआत हमेशा उतने पैसे से करें जिसे खोने का डर न हो, इसका फायदा यह होता है कि आप बिना घबराहट के बाजार को समझ पाते हैं और सीखते हैं कि भाव कैसे चलते हैं, धैर्य कैसे रखा जाता है और कब रुकना चाहिए।
पहली गलती जिससे आपको बचना चाहिए,
शुरुआती निवेशक की सबसे बड़ी गलती होती है रोज शेयर का भाव देखना और हर गिरावट में डर जाना, स्टॉक मार्केट में गिरावट आना सामान्य है और यही गिरावट समझदार निवेशक को सीख देती है, अगर आपने अच्छी कंपनी चुनी है तो समय उसे संभालने का मौका देता है।
लॉन्ग टर्म सोच क्यों जरूरी है शेयर बाजार में,
पहला निवेश अगर लॉन्ग टर्म सोच के साथ किया जाए तो जोखिम अपने आप कम हो जाता है, समय बाजार की सबसे बड़ी ताकत है और जो निवेशक समय को अपना दोस्त बना लेते हैं वही आगे चलकर स्थिर रिटर्न देखते हैं, जल्दी मुनाफा कमाने की सोच अक्सर नुकसान की वजह बनती है।
स्टॉक मार्केट में पहला निवेश डर के साथ नहीं बल्कि समझ के साथ करना चाहिए, सही जानकारी, धैर्य और धीरे धीरे सीखने की आदत आपको एक बेहतर निवेशक बनाती है, यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है और किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी लेखक की नहीं होगी, निवेश करने से पहले अपनी समझ और रिसर्च जरूर करें।

एक टिप्पणी भेजें