TATA Steel Share Target Price in Hindi लॉन्ग टर्म में कितना रिटर्न मिल सकता है,,

TATA Steel Share Target Price in Hindi लॉन्ग टर्म में कितना रिटर्न मिल सकता है,,


अगर तुम मुझसे सीधे पूछो कि TATA Steel में निवेश करना चाहिए या नहीं, तो मैं वही जवाब दूँगा जो मैंने खुद अपने निवेश की शुरुआत में महसूस किया था, उस समय भी लोग कह रहे थे कि स्टील सेक्टर बहुत साइक्लिकल है, रिस्क है, गिरावट आती है, लेकिन एक बात मैंने सीखी कि जब पूरा देश इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग, रेलवे, ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल ग्रोथ की तरफ बढ़ रहा हो, तब स्टील कंपनियों को नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती हो सकती है, मैं Shriniwas Sadmek, ProfitWait की रिसर्च टीम के साथ जब भी किसी शेयर को देखता हूँ तो सिर्फ चार्ट नहीं देखता बल्कि कहानी देखता हूँ कि यह कंपनी भारत की कहानी में कहाँ फिट बैठती है, और TATA Steel की कहानी भारत के विकास से सीधी जुड़ी हुई है

TATA Steel की कहानी एक निवेशक की नजर से क्या दिखता है,

जब मैंने पहली बार TATA Steel की बैलेंस शीट और बिजनेस मॉडल पढ़ा, तब समझ आया कि ये सिर्फ एक स्टील बनाने वाली कंपनी नहीं है बल्कि भारत की औद्योगिक रीढ़ की हड्डी है, TATA Steel ऑटोमोबाइल कंपनियों को स्टील देती है, रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट्स में सप्लाई करती है, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जैसे ब्रिज, हाईवे, स्मार्ट सिटी, हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में इसकी डिमांड रहती है, यानी जब भी भारत में विकास की बात होगी, TATA Steel का नाम अपने आप जुड़ जाएगा, और यही कारण है कि लॉन्ग टर्म निवेशक इसे एक स्ट्रेटेजिक बेट मानते हैं

Tata Steel Share Target Price Prediction in Hindi,

अब मैं तुम्हें एक इंसाइडर स्टाइल में समझाता हूँ कि हम ProfitWait की रिसर्च टीम Target Price कैसे सोचते हैं, हम तीन चीज देखते हैं, पहला फंडामेंटल ग्रोथ जैसे रेवेन्यू, प्रॉफिट, डेट और कैश फ्लो, दूसरा सेक्टर ग्रोथ जैसे भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर बजट, हाउसिंग डिमांड, ऑटो सेक्टर की बिक्री, और तीसरा टेक्निकल चार्ट पैटर्न जैसे सपोर्ट, रेजिस्टेंस और लॉन्ग टर्म ट्रेंड लाइन, इन तीनों को मिलाकर जब तस्वीर बनती है तो TATA Steel का लॉन्ग टर्म टारगेट प्राइस कुछ इस तरह का दिखता है कि अगर सब कुछ नॉर्मल चलता रहा तो 2027 तक शेयर 200 से 260 रुपये का लेवल देख सकता है, 2028 से 2030 के बीच 350 से 500 रुपये का जोन संभव है, और अगर भारत में स्टील सुपर साइकिल आया और ग्लोबल डिमांड मजबूत रही तो 600 रुपये या उससे ऊपर भी देखा जा सकता है, लेकिन याद रखना शेयर मार्केट में कोई भी टारगेट पत्थर की लकीर नहीं होता

लॉन्ग टर्म में कितना रिटर्न मिल सकता है एक रियलिस्टिक गणना

अब मान लो तुम आज TATA Steel का शेयर 195 रुपये के आसपास खरीदते हो और अगले 3 से 5 साल में यह 500 रुपये तक जाता है, तो तुम्हारा पैसा लगभग 3 से 4 गुना हो सकता है, यानी 1 लाख रुपये 3 से 4 लाख रुपये बन सकते हैं, अगर 600 रुपये तक गया तो 1 लाख 5 लाख रुपये भी बन सकता है, लेकिन यहाँ एक चीज बहुत जरूरी है कि यह तभी संभव है जब तुम धैर्य रखो और हर गिरावट में घबराकर बेचो नहीं, मैंने अपने निवेश करियर में देखा है कि सबसे ज्यादा पैसा वही लोग बनाते हैं जो बोरिंग शेयर को लंबे समय तक पकड़े रखते हैं,

TATA Steel में निवेश करने के बड़े पॉजिटिव फैक्टर
सबसे बड़ा पॉजिटिव फैक्टर है भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ, सरकार हर साल हजारों करोड़ का बजट सड़क, रेलवे, हाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क में डाल रही है, दूसरा फैक्टर ऑटोमोबाइल सेक्टर है क्योंकि कार, बाइक, ट्रक, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सभी को स्टील चाहिए, तीसरा फैक्टर TATA ग्रुप का ब्रांड है क्योंकि जब कोई कंपनी TATA ग्रुप की हो तो निवेशकों का भरोसा अलग स्तर का होता है, चौथा फैक्टर कंपनी की टेक्नोलॉजी और ग्लोबल प्रेजेंस है जो इसे सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनिया के बड़े स्टील प्लेयर्स में शामिल करती है

TATA Steel के रिस्क जिसे हर निवेशक को समझना चाहिए

अब मैं तुम्हें वो सच बताता हूँ जो यूट्यूब के ज्यादातर लोग नहीं बताते, स्टील सेक्टर साइक्लिकल होता है मतलब कभी बहुत तेजी और कभी बहुत गिरावट, कच्चे माल की कीमत जैसे आयरन ओर और कोकिंग कोल बहुत महंगे हो जाएँ तो कंपनी का मार्जिन गिर सकता है, चीन अगर बहुत सस्ता स्टील एक्सपोर्ट करने लगे तो ग्लोबल प्राइस गिर सकते हैं, ब्याज दरें बढ़ें तो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स धीमे हो सकते हैं, और इन सबका असर सीधे TATA Steel जैसे अन्य steel manufacturing company के शेयर पर पड़ सकता है, इसलिए इसमें निवेश करना है तो दिल मजबूत रखना पड़ेगा
Shriniwas Sadmek की लॉन्ग टर्म निवेश स्ट्रेटेजी TATA Steel के लिए

अगर तुम नए निवेशक हो तो मेरी सलाह है कि एक साथ पूरा पैसा मत डालो, SIP या छोटे हिस्सों में खरीदो, जब शेयर गिरता है तो डरने की बजाय सीखो कि क्यों गिरा, हर 6 महीने या साल में कंपनी का फंडामेंटल चेक करो, और सबसे जरूरी चीज यह है कि सोशल मीडिया टिप्स से दूर रहो और अपने रिसर्च पर भरोसा रखो, मैंने और ProfitWait की टीम आपको यही सीख देते है कि जो लोग सिस्टम से निवेश करते हैं वही लंबी रेस के घोड़े बनते हैं

क्या TATA Steel मल्टीबैगर बन सकता है
बहुत लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या TATA Steel मल्टीबैगर बनेगा, तो मैं सीधा कहूँगा कि स्टील सेक्टर से 100x मल्टीबैगर मिलना मुश्किल है, लेकिन 3x, 5x या 7x रिटर्न लॉन्ग टर्म में संभव है अगर टाइम, ग्रोथ और साइकिल आपके पक्ष में रही, मल्टीबैगर की बजाय अगर तुम कंपाउंडिंग पर फोकस करो तो TATA Steel जैसे शेयर भी आपको बड़ा धन बना सकते हैं

इन्हें भी पढिए,,

Jindal Steel Target Price 2030: क्या ये शेयर आपको करोड़पति बना सकता है?

APL Apollo Tubes Ltd Target Price in Hindi लॉन्ग टर्म रिटर्न कितना मिल सकता है

Profitwait research team का उम्मीद है एक जल्दी बाजी निवेशक की गलती जो तुम नहीं करोगे
मैंने कई नए निवेशकों को देखा है जो तेजी में खरीदते हैं और गिरावट में बेच देते हैं, यही सबसे बड़ी गलती है, अगर तुम TATA Steel जैसे शेयर में लॉन्ग टर्म निवेश करना चाहते हो तो गिरावट को दुश्मन नहीं बल्कि दोस्त समझो, क्योंकि गिरावट ही तुम्हें सस्ते में अच्छे शेयर देती है
TATA Steel और भारत की भविष्य की कहानी
जब मैं भारत के अगले 10 से 20 साल की तस्वीर देखता हूँ तो मुझे लगता है कि भारत एक इंफ्रास्ट्रक्चर पावरहाउस बनने वाला है, स्मार्ट सिटी, हाईवे, मेट्रो, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, रियल एस्टेट, डिफेंस, रेलवे सब जगह स्टील की भारी डिमांड होगी, और अगर भारत की GDP ग्रोथ मजबूत रही तो TATA Steel जैसी कंपनियों की कमाई भी बढ़ेगी, यही कारण है कि लॉन्ग टर्म निवेशक इसे पोर्टफोलियो में रखते हैं
ProfitWait रिसर्च टीम की अंतिम राय
ProfitWait की रिसर्च टीम के अनुसार TATA Steel एक लॉन्ग टर्म ग्रोथ प्ले है लेकिन इसे बिना रिसर्च या बिना स्ट्रेटेजी के खरीदना सही नहीं है, यह शेयर उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो धैर्य रखते हैं, गिरावट से नहीं डरते और 3 से 5 साल का विजन रखते हैं, शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए यह शेयर बहुत उतार चढ़ाव वाला हो सकता है
Conclusion
अब अगर तुम मुझसे दोस्त की तरह पूछो कि क्या मुझे TATA Steel में निवेश करना चाहिए, तो मैं कहूँगा कि यह शेयर भारत की ग्रोथ पर भरोसा करने वालों के लिए एक मजबूत दांव है, लेकिन शेयर मार्केट कोई जादू नहीं है, यहाँ धैर्य, अनुशासन और सही जानकारी ही असली ताकत है, अगर तुम सिर्फ जल्दी पैसा बनाने आए हो तो यह शेयर तुम्हें निराश कर सकता है, लेकिन अगर तुम कंपाउंडिंग की ताकत समझते हो तो यही शेयर तुम्हारे फाइनेंशियल फ्यूचर की नींव बन सकता है, ProfitWait की रिसर्च टीम की यह राय केवल सीखने और समझने के लिए है, निवेश का अंतिम निर्णय और जोखिम पूरी तरह तुम्हारा अपना होगा

Post a Comment

और नया पुराने